Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2024 01:23 PM
पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मलकीत सिंह उर्फ नवाब को उसके साथी सहित गिरफ्तार करने
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मलकीत सिंह उर्फ नवाब को उसके साथी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। नवाब गोपी घनशामपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग गिरोह का सदस्य था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब डी. जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि एस.ए.एस. नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नलकीत सिंह उर्फ नवाब और उसके साथी गमदूर सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 मैग्जीन बरामद की गई हैं। नवाब गोपी घनश्यामपुरिया और हैरी चट्ठा गिरोह से जुड़ा हुआ था। डी.जी.पी. गौरव यादव ने आगे बताया कि मलकीत सिंह अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह चला रहा था, जिसके खिलाफ पहले से ही 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उक्त गिरोह से लगभग 100 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में अमन-शांति कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।