Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Nov, 2023 03:53 PM
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को 32 बोर की एक पिस्तौल, 5 राउंड और 90 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
तरनतारनः पंजाब पुलिस लगातार ड्रग तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में लगी है। तरनतारन में नशा तस्करी के चलाए अभियान के तहत थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को 32 बोर की एक पिस्तौल, 5 राउंड और 90 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने माननीय अदालत से रिमांड मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रमुख इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने जानकारी देते हुए बताया कि खडूर साहिब के इंचार्ज ए.एस.आई. बलदेव सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। जिस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति इकबाल सिंह उर्फ अफरीदी पुत्र दिलशाद सिंह निवासी फतियाबाद को अवैध रूप से 32 बोर की पिस्तौल और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा एक अलग मामले में ए.एस.आई. बिक्कर सिंह ने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र गुरदेव सिंह निवासी खडूर साहिब को 90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि एस.एस.पी. अश्विनी कपूर द्वारा मिले सख्त आदेशों के तहत असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है, जिसके चलते ऐसे लोगों को जेल भेजा जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here