Action में पुलिस, अवैध शराब के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 02 Apr, 2024 03:23 PM

police arrested husband and wife with illegal liquor

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस एक्शन मोड में है। इसी बीच पुलिस ने अवैध शराब सहित दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है।

टांडा उड़मुड़ : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस एक्शन मोड में है। इसी बीच पुलिस ने अवैध शराब सहित दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख सुरिंदर लांबा और डी.एस.पी. हरजीत सिंह रंधावा के निर्देशों के तहत टांडा पुलिस ने गांव मियानी में अवैध रूप से शराब के साथ दम्पति को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Sushil Rinku और Sheetal Angural को दी Y+ सुरक्षा

थाना प्रमुख रमन कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. राजविंदर सिंह की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 मियानी और उसकी पत्नी सरोज के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि उक्त आरोपी अवैध शराब तैयार कर बेचते हैं। पुलिस सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से 37500 एम.एल. अवैध शराब और शराब तैयार करने वाला 21 हजार एम.एल. तरल पदार्थ बरामद किया है। दोनों पति-पत्नी के खिलाफ आबकारी एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!