Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Sep, 2023 05:21 PM

14 वर्ष की नाबालिग लड़की से शादी करवाने का झांसा देकर उसे गुमराह करके अपने साथ ले जाने और उसके साथ कथित रूप में दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने जसविंदर पुत्र सुरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर (कुमार) : 14 वर्ष की नाबालिग लड़की से शादी करवाने का झांसा देकर उसे गुमराह करके अपने साथ ले जाने और उसके साथ कथित रूप में दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने जसविंदर पुत्र सुरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह जानकारी देते थाना सदर फिरोजपुर की एएसआई रजवंत कौर ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस को दी लिखती शिकायत और दिए बयान में बताया है कि उसकी बेटी दीपिका (काल्पनिक नाम) दसवीं कक्षा में पढ़ती है 4 सितंबर 2023 को वह घर से तैयार होकर अपने स्कूल गई थी, तो नामजक युवक जसविंदर सिंह शादी करने का झांसा देकर गुमराह करके उसे अपने साथ ले गया और 5 सितंबर 2023 को पंचायत में उसकी लड़की को लाकर उसके हवाले किया, तो उसकी बेटी ने बताया कि नामजद जसविंदर उसको अपने नानके घर झुग्घे मोहन वाले (जिला फाजिल्का) में लेकर गया था जहां पर उसने रात भर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि लड़की का सिविल अस्पताल फिरोजपुर से मैडीकल करवाया गया है और नामजद युवक को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।