Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2025 05:07 PM

अगर आप भी एक ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जो स्थिर, भरोसेमंद और लंबे समय तक मुनाफा
पंजाब डेस्क: अगर आप भी एक ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जो स्थिर, भरोसेमंद और लंबे समय तक मुनाफा देने वाला हो, तो पेट्रोल पंप का बिजनेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। भारत जैसे देश में जहां पेट्रोल-डीजल की मांग कभी कम नहीं होती, वहां इस बिजनेस में सफलता की संभावना भी अधिक होती है।
1 लीटर पेट्रोल पर कितना मुनाफा?
दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है। इसमें से पेट्रोल पंप मालिक को औसतन 4.39 रुपए प्रति लीटर का कमीशन मिलता है। हालांकि कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल और मेंटेनेंस जैसे खर्चों को घटाने के बाद शुद्ध मुनाफा लगभग 1 रुपए से ₹1.5 प्रति लीटर रह जाता है।
डीजल पर कम होता है मार्जिन
डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है, जिस पर पंप मालिक को 3.02 रुपए प्रति लीटर का कमीशन मिलता है। खर्च काटने के बाद यहां भी मुनाफा लगभग 1 रुपए से 1.5 रुपए प्रति लीटर तक ही सीमित होता है।
प्रतिदिन की कमाई कितनी?
मान लीजिए किसी पंप पर रोजाना 5000 लीटर पेट्रोल और 5000 लीटर डीजल की बिक्री होती है, तो:
पेट्रोल से कमाई: 21,950
डीजल से कमाई: 15,100
कुल दैनिक कमीशन: 37,050
मासिक आय: 11 लाख के करीब
शुद्ध मुनाफा कितना बचता है?
औसतन एक पंप पर 25 से 30 कर्मचारी होते हैं, जिनकी सैलरी और अन्य खर्चों को मिलाकर हर महीने ₹6 लाख तक का खर्च आता है। इसके बाद मालिक के हाथ में ₹5 लाख तक का शुद्ध मुनाफा बचता है।
अतिरिक्त सेवाओं से भी होती है मोटी कमाई
आज के दौर में पेट्रोल पंप सिर्फ ईंधन बेचने तक सीमित नहीं हैं। कई पंपों पर:
मिनी स्टोर
व्हीकल वॉशिंग
सर्विस स्टेशन
जैसी सेवाएं भी दी जाती हैं, जिससे अलग से इनकम होती है। इसके अलावा, तेल कंपनियों द्वारा सेल्स टारगेट पूरा करने पर बोनस भी मिलता है।
टैक्स में डूबे पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है। उदाहरण के लिए दिल्ली में:
पेट्रोल पर: ₹21.90 एक्साइज + ₹15.40 वैट
डीजल पर: ₹17.80 एक्साइज + ₹12.83 वैट
इन टैक्सों का पैसा सरकार को जाता है, जबकि पंप मालिक को सिर्फ कमीशन से मुनाफा मिलता है।