पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार का सफाया करनेके लिए पूरी तरह तैयार : अश्विनी शर्मा

Edited By swetha,Updated: 07 Feb, 2020 08:26 AM

people of punjab fully ready to wipe out congress government ashwani sharma

सी.एम. के शहर में भाजपा प्रधान रात को लगाएंगे डेरा

पटियाला(जोसन): भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार का सफाया करनेके लिए पूरी तरह तैयार हैं,बस सिर्फ  समय का इंतजार कर रहे हैं। वहपार्टी की मजबूती के लिए पटियाला के नेताओं और वर्करों के साथ जिला प्रधान शहरी हरिन्दर कोहली के नेतृत्व में करवाए समारोह के बाद पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज मेजर गिल की तरफ  से शहर के नेताओं के साथ रखी बैठक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को कुछ चुनिंदा अधिकारी चला रहे हैं। महंगी बिजली ने लोगों का कचूमर निकाल कर रख दिया है। सरकार ने लोगों के साथ किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जिस शहर का सी.एम. हो और वह कभी अपने शहर में न आया हो तो वह पंजाब को किस तरह चलाएगा। कांग्रेस कुछ चुनिंदा अमीर लोगों की सरकार बनकर रह गई और इस प्रवृत्ति को हमारी सरकार बनते ही बदल दिया जाएगा।

सी.एम. के शहर में भाजपा प्रधान रात को लगाएंगे डेरा
अश्विनी शर्मा ने कहा कि आज वह प्रात:काल ही पटियाला में आ गए थे और पूरी रात सी.एम. के शहर में डेरा लगाएंगे। आज सुबह समय पर बैठकें की हैं और अलग-अलग वर्गों की रात को भी बैठकें की जाएंगी। इस मौके वर्करों और नेताओं की नब्ज टटोली जा रही है और भाजपा को शहरों के साथ-साथ गांवों में मजबूत करने के लक्ष्य पर हम काम करेंगे। 

कांग्रेस की घटिया नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा
अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा पूरी ताकत के साथ विपक्ष की भूमिका निभाएगी और कांग्रेस की घटिया नीतियों को घर-घर ले जाया जाएगा। इस मौके संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, जनरल सचिव और मालवा जोन के इंचार्ज प्रवीण बांसल, मेजर गिल मीडिया एडवाइजर, भाजपा के जिला शहरी प्रधान हरिन्दर कोहली, बी.डी. गुप्ता एम.डी. डैंटल कालेज और प्रसिद्ध समाज सेवक, अनिल बजाज पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, विकास गोयल प्रधान भाजपा देहाती, जगदीप सिंह सोढी सीनियर भाजपा नेता, भूपेश अग्रवाल सीनियर नेता, डाक्टर सरोवाल आदि उपस्थित थे।

अकाली दल बादल के साथ पंजाब में जारी रहेगा गठजोड़
अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में अकाली दल बादल के साथ हमारा गठजोड़ जारी रहेगा। उन्होंने सभी अफवाहों को रद्द करते कहा कि भाजपा किसी टकसाली अकाली दल के साथ कोई भी गठजोड़ नहीं करेगी। टिकटों के वितरण का मामला भाजपा के और मजबूत होने के बाद आपसी सहमति के साथ विचारा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!