कोरोनावायरसः रामनगर और गांधी कैंप में रहते लोग दहशत में

Edited By Mohit,Updated: 09 Apr, 2020 06:06 PM

people living in ramnagar and gandhi camp in panic

जालंधर में वीरवार को 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में............

जालंधर (सोमनाथ): जालंधर में वीरवार को 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक नाम लावा मोहल्ले के दीपक का आने पर जालंधर के मोहल्ला रामनगर और गांधी कैंप में दहशत का माहौल पाया जाने लगा है। सोशल मीडिया पर दीपक अगिनेश की राशन पैक करते हुए एक फोटो वायरल हो रही है। पिछले दिनों मोहल्ला रामनगर और गांधी कैंप में विधायक जूनियर हैनरी की तरफ से भेजा गया राशन वितरित किया गया। 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि दीपक अगिनेश रोजाना विधायक के आफिस में जाता था और बाद में राशन पैक करता था। लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है कि उनके पास जो राशन पहुंचा है कहीं यह भी दीपक अगिनेश ने तो पैक नहीं किया। इन दोनों मोहल्लों में जो राशन बांटा गया वो 50 के करीब रामनगर और गांधी कैंप के युवाओं द्वारा बांटा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!