आंखों में मिर्ची डालकर लूटे मोबाइल कंपनी के लाखों रुपए

Edited By Mohit,Updated: 29 Aug, 2019 01:21 PM

patiala hindi news

पटियाला में आज दोपहर दो बाइक सवारों द्वारा एक युवक की आंखों में मिर्ची डालकर कैश लूटने का मामला सामने आया है।

पटियाला (पंजोला): पटियाला में आज दोपहर दो बाइक सवारों द्वारा एक युवक की आंखों में मिर्ची डालकर कैश लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार एक युवक मोबाइल कंपनी का करीब 3,30,000 ले जा रहा था। इस दौरान दो बाइक सवार युवक उसकी आंखों में मिर्ची डालकर सारा कैश लूटकर फरार हो गए। 

PunjabKesari

पीड़ित शुभम ने जानकारी देते हुए कहा कि जब तक मैंने शोर मचाया तब तक लुटेरे काफी दूर जा चुके थे। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली की पुलिस और सीआईए स्टाफ द्वारा पीड़ित के बयानों पर मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!