Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2026 11:58 AM

पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा एक बार फिर हरमन बराड़ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
पंजाब डेस्कः पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा एक बार फिर हरमन बराड़ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, ऋषिकेश में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परमीश ने हरमन को पहली बार स्टेज पर बुलाया और सबके सामने गले लगाया। इस दौरान परमीश ने हरमन को अपने शो की स्पेशल गेस्ट बताया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
परमीश वर्मा 13 अक्टूबर को ऋषिकेश में आयोजित ‘पाइरेक्सिया 6.0’ के प्रो नाइट कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे थे। शो के दौरान उन्होंने अचानक हरमन बराड़ को स्टेज पर बुलाया। इसके बाद उन्होंने हरमन को गले लगाया। हरमन कुछ सेकेंड तक स्टेज पर रहीं और उन्होंने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन भी किया। इस दौरान परमीश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पिछली बार जब हरमन आई थीं, तो शो बंद हो गया था। उन्हें डर था कि कहीं इस बार भी ऐसा न हो जाए। इसके बाद उन्होंने ‘गड्डियां मोडिफाई’ गाने पर परफॉर्मेंस दी।
गौरतलब है कि परमीश वर्मा ने करीब एक महीने पहले अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से हरमन बराड़ के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। परमीश और गीत की शादी 21 अक्टूबर 2021 को कनाडा में हुई थी।