पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की को अगवा कर किया जबरन निकाह

Edited By Vatika,Updated: 29 Feb, 2020 12:42 PM

pakistan girl kidnapper manjinder singh sirsa

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि पाकिस्तान के खैरपुरा से एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण किया गया, जिसके बाद उसका धर्म बदलकर जबरन निकाह करवाया गया।

जालंधर /नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि पाकिस्तान के खैरपुरा से एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण किया गया, जिसके बाद उसका धर्म बदलकर जबरन निकाह करवाया गया। 
PunjabKesari

उन्होंने भारत सरकार से इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की मांग की है एक बयान में उन्होंने कहा कि 14 वर्षीय सुल्ताना तुमरानी को खैरपुरा से अगवा कर धर्म बदलकर निकाह किया गया। वह 10वीं की छात्रा है। उन्होंने कहा कि उसके माता -पिता बेहद परेशान हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि पुलिस यह कह रही है कि उसने अपनी मर्ज़ी के साथ धर्म बदला है और विवाह करवाया है। दिल्ली गुरुद्वारा समिति के प्रधान ने भारत सरकार से भी अपील की कि संयुक्त राष्ट्र और एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में यह मामला उठाया जाएं और हिंदू  और सिख लड़कियों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!