बरनाला में तेल फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 1000 लीटर संदिग्ध तेल जब्त

Edited By Kalash,Updated: 06 Oct, 2026 01:51 PM

oil factory food safety department raid

बरनाला में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने कथित तौर पर मिलावटी तेल तैयार करने वाले एक ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 1000 लीटर संदिग्ध तेल जब्त कर पूरा स्टॉक को सील कर दिया है।

बरनाला (पुनीत): बरनाला में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने कथित तौर पर मिलावटी तेल तैयार करने वाले एक ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 1000 लीटर संदिग्ध तेल जब्त कर पूरा स्टॉक को सील कर दिया है। विभाग की टीम ने मौके से तेल के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें टेस्टिंग के लिए लैब भेजा जाएगा।

375 लीटर वेजिटेबल ऑयल और सरसों का तेल बरामद 

बरनाला शहर में पिछले कुछ दिनों से मिलावटी तेल बनने की शिकायतें मिल रही थी। त्योहारों के सीजन में मिलावट के खिलाफ विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत इस संबंध में छापा मारा गया। छापे के दौरान टीम को मौके पर एक टैंक से करीब 375 लीटर वेजिटेबल ऑयल और 600 लीटर खुला सरसों का तेल मिला, जबकि अलग-अलग पैकेजिंग में भी तेल रखा हुआ था। फूड सेफ्टी ऑफिसर चरणजीत सिंह के मुताबिक मौके से कुल करीब 1000 लीटर तेल जब्त किया गया है, जिसमें करीब 750 लीटर सरसों का तेल और 375 लीटर वनस्पति तेल शामिल है।

दूसरी जगह का लाइसेंस और लेबलिंग पर शक 

शुरुआती जांच में दो अलग-अलग तरह के तेल मिलाकर तैयार करने की बात सामने आई है। इसके अलावा जिस जगह से तेल बरामद किया गया है, उसका लाइसेंस किसी और जगह का बना हुआ है और तेल की पैकेजिंग पर लगे रैपर भी किसी और जगह के हैं। इस कारण विभाग को मिलावट के साथ-साथ गलत लेबलिंग का भी शक है।

लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी कानूनी कार्रवाई  

अधिकारियों के मुताबिक लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि तेल में वाकई मिलावट थी या नहीं। अगर जांच में सैंपल गलत पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

और ये भी पढ़े

    नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी 

    फूड सेफ्टी ऑफिसर चरणजीत सिंह ने बताया कि विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और पिछले हफ्ते भी तपा इलाके में सरसों के तेल से जुड़ी एक छोटी पैकिंग यूनिट को सील किया गया था। उन्होंने कहा कि चाहे कोई पनीर, मिठाई, सरसों का तेल या देसी घी बना रहा हो, खाने-पीने की चीजों की स्टैंडर्ड क्वालिटी बनाए रखना सभी के लिए जरूरी है।

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!