बाघापुराना ब्लॉक समिति चुनाव विवाद में नया मोड़, SDM का ट्रांसफर

Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2026 05:11 PM

officer transfer

मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और उप-चेयरमैन के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है।

मोगा/बाघापुराना (कशिश): मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और उप-चेयरमैन के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है। मामले में अब एस.डी.एम. बाघापुराना की बदली कर दी गई है, इससे सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि बाघापुराना ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान कथित धांधली के आरोपों को लेकर मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुच गया था। अदालत ने 17 मार्च को हुई चुनाव प्रक्रिया को रद्द करते 28 मार्च को दोबारा चुनाव करवाने के आदेश जारी किए थे। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी करने के निर्देश भी दिए गए थे तो जो पारदर्शिता बनी रहे।  

यह मामला उस समय और भी गंभीर हो गया था जब शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जत्थेदार तीरथ सिंह माहला ने सत्ताधारी पार्टी पर धक्केशाही और गैर-कानूनी तरीकों से चुनाव जीतने के आरोप लगाए थे। उन्होंने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। 17 मार्च को हुए चुनाव के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस दौरान ये भी चर्चा में रहा कि हलके के विधायक द्वारा अपने तौर पर चेयरमैन और उप-चेयरमैन घोषित की घोषणा कर उन्हें हार पहनाए गए हालांकि किसी सरकारी अधिकारी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई। मामले से जुड़ा एक और विवाद उस समय सामने आया जब एस.डी.एम. बाघापुराना बबनदीप सिंह वालिया द्वारा डिप्टी कमिश्नर मोगा पर दबाव के आरोप लगाते हुए चीफ सचिव को शिकायत भेजी गई थी। इस शिकायत की कॉपी लीक होने पर कोर्ट ने भी SDM को फटकार लगाई थी। अब SDM बबनदीप सिंह वालिया का ट्रांसफर कर दिया गया है और उन्हें फाजिल्का में रीजनल ऑफिसर के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं लुधियाना में तैनात अमरीक सिंह PCS को बाघापुराना में नया SDM लगाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!