Edited By Kalash,Updated: 25 Sep, 2025 02:34 PM

पंजाब में डबल मर्डर की खबर सामने आई है।
गढ़शंकर (रामपाल भारद्वाज): पंजाब में डबल मर्डर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में एक NRI व्यक्ति और उसके घर में काम करने वाली महिला की कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। शवों से आ रही बदबू के कारण हत्या की घटना कुछ दिन पुरानी लग रही है।
मृतक NRI की पहचान संतोख सिंह (65) पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो कनाडा में रहते हैं और लगभग तीन महीने से गांव आए थे। मृतक महिला की पहचान मनजीत कौर (46) पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव बाठ (नूरमहल) के रूप में हुई है, जो संतोख सिंह के घर में केयरटेकर के तौर पर रह रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या तेजधार हथियारों से की गई है।
यह घटना तब सामने आई जब सुबह नूरमहल से आया मनजीत कौर का भाई घर की दीवार फांदकर अंदर गया, क्योंकि घर बाहर से बंद था। उसने घर के अंदर संतोख सिंह और मनजीत कौर के शव पड़े देखे। दोनों के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. गढ़शंकर जसप्रीत सिंह, एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह सेखों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here