Edited By Kamini,Updated: 13 May, 2022 07:31 PM

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के वीरेंद्र कुमार.................
चंडीगढ़ : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के वीरेंद्र कुमार, सुपरवाइजिंग इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंस्टीट्यूशन होशियारपुर को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट अधीन पंजाब सिविल सर्विसेज के नियम तहत तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से सस्पेंड कर दिया गया है।
पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाएगी और भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निलंबन के दौरान अधिकारी का मुख्यालय मुख्य अभियंता (मुख्यालय) पटियाला का कार्यालय होगा और संबंधित अधिकारी मुख्य अभियंता (मुख्यालय) के अनुमोदन के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री ने और जानकारी देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी का एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें वह ठेकेदार से पैसे वसूल कर रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद एफ.आई.आर. कर ली गई है और उसके बाद संबंधित व्यक्ति को सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया है।
पी.डब्ल्यू.डी. के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विभाग की जो भी परियोजना चल रही है, उसका सारा पैसा संबंधित परियोजना पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की कमीशन वसूली में संलिप्त विभाग के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here