गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब चढ़ाता सेवादार 70 फीट ऊंचाई से गिरा, मौत

Edited By Vatika,Updated: 27 Jan, 2021 04:06 PM

nishan sahib plows the sevadar from a height of 70 feet

माछीवाड़ा के नजदीकी गांव पूनियां में 26 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब चढ़ाने की सेवा करते सेवक हरिन्दर सिंह

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): माछीवाड़ा के नजदीकी गांव पूनियां में 26 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब चढ़ाने की सेवा करते सेवक हरिन्दर सिंह 70 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे। इस हादसे दौरान उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार हरिन्दर सिंह एक फैक्ट्री में काम करता था और वह हर साल गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब पर नया कपड़ा चढ़ाने की सेवा करता था। सुबह वह निशान साहिब पर कपड़ा चढ़ाने के लिए बनाई गई ट्राली में 70 फीट ऊंचाई पर पहुंच गया कि अचानक तार टूट गई, जिस कारण वह जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिन्दर सिंह की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। हरिन्दर सिंह की लाश पोस्टमार्टम करवाने के  परिवार को सौंप दी गई है। आज गांव में उसका नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!