Punjab:हाईवे पर नवविवाहित जोड़े के साथ भीषण हादसा! कार के उड़े परखच्चे

Edited By Kalash,Updated: 11 Nov, 2025 01:16 PM

newly married couple accident

तीन वाहनों की टक्कर में एक वरना कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

रूपनगर (विजय शर्मा): रूपनगर-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री भट्टा साहिब चौक पर तीन वाहनों की टक्कर में एक वरना कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वरना कार में नवविवाहित जोड़ा सवार था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जो चंडीगढ़ की ओर जा रही थी और इस वरना कार में नवविवाहित जोड़ा सवार था।

कुछ लोगों ने बताया कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। इस हादसे में जनहानि होते-होते बच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और यातायात सुचारू हो सका।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!