MLA Raman Arora के बेटे को लेकर आई नई Update, गिरफ्तारी के डर से...

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2025 09:04 AM

new regarding mla raman arora s son

इसके अलावा राजन अरोड़ा ऑफिस के कुछ कामकाज भी देखता था जिसके बाद सेटिंग के लिए निगम के..

जालंधर(वरुण): विधायक रमन अरोड़ा का बेटा राजन अरोड़ा दुबई भाग गया है। सूत्रों की मानें तो रमन अरोड़ा ने दुबई में भी मोटी इन्वेस्टमैंट कर रखी है जिसके कारण पिछले 2 सालों से राजन और राजू मदान के दर्जन भर चक्कर दुबई के लग चुके है। कई बार राजन अपनी फैमिली के साथ भी दुबई जाकर आया है।केस दर्ज होने के बार विजीलैंस ने राजन का एल.ओ.सी. जारी करवा दिया था जिससे शक है कि वह नेपाल के रास्ते से भाग है। इसके पीछे एक बड़े बुकी का हाथ बताया जा रहा है जिसने उसे भगाने में मदद की। राजन अरोड़ा भी अपने पिता का राजदार है।विधायक रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापस होने के बाद से ही राजन अरोड़ा को दुबई भेजना का जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया था। राजन अरोड़ा अपने पिता के कहने पर रेहड़ियों से लेकर निगम के ठेकेदारों से कलैक्शन करता था। इसके अलावा राजन अरोड़ा ऑफिस के कुछ कामकाज भी देखता था जिसके बाद सेटिंग के लिए निगम के अधिकारियों से मिलना और पिता के कहे अनुसार काम करवाना भी उसी का काम था। हालांकि राजन के विदेश में भागने की पुष्टि नहीं है लेकिन ऐसी सूरत  विजीलैंस को दुबई से उसे डिपोर्ट करवाने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ सकती है।

रमन अरोड़ा और महेश मखीजा कई धार्मिक स्थलों के प्रधान
विधायक रमन अरोड़ा और आढ़ती महेश मखीजा कई धार्मिक स्थलों के प्रधान भी थे। हालांकि कुछ कमेटियों ने रमन अरोड़ा को प्रधान पद से हटा दिया है लेकिन महेश मखीजा अभी भी मकसूदां सब्जी मंडी में एक संस्था के पदाधिकारी है। मंडी में करोड़ों की दुकानें खरीदने वाले महेश मखीजा के 66 फूटी रोड वाले फ्लैट्स की भी जांच विजीलैंस कर सकती है।

रमन अरोड़ा और पतंग कारोबारी पर हो सकता है हत्या की कोशिश का पर्चा?
अलग-अलग संगठन आवाज उठा रहे हैं कि विधायक रमन अरोड़ा और शेखां बाजार के पतंग कारोबारी पर हत्या के प्रयास की एफ.आई.आर. होनी चाहिए। कारण यह है कि पतंग कारोबारी ने दिल्ली स्थित अपनी फैक्टरी में चाइना डोर बनाई तो विधायक ने रिश्वत लेकर उसी फैक्टरी में तैयार चाइना डोर को बिकने दिया जिसके कारण कई जानें गई और कई बच्चे व लोग घायल हुए। अभी भी इस कारोबार की फैक्टरी दिल्ली में चल रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!