Aadhaar Card की Update पर नया फैसला, अक्तूबर से लागू हुई...

Edited By Kamini,Updated: 07 Oct, 2025 11:33 AM

new decision on of aadhaar card

आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

चंडीगढ़ (शीना): आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जनहित में एक कदम उठाते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) के सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। इस कदम से लगभग 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह छूट 1 अक्टूबर से लागू हो गई है और एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य रहेगी। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे का आधार नामांकन उसकी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करके किया जाता है।

5 वर्ष से कम आयु के बच्चे के फिंगरप्रिंट और आईरिस बायोमेट्रिक्स आधार नामांकन के लिए नहीं लिए जाते क्योंकि उस उम्र तक वे परिपक्व नहीं होते। वर्तमान नियमों के अनुसार, जब कोई बच्चा 5 वर्ष का हो जाता है, तो उसके फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ को आधार में अपडेट करना अनिवार्य होता है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है।

इसी प्रकार, बच्चे को 15 वर्ष की आयु होने पर एक बार फिर बायोमेट्रिक्स अपडेट करने की आवश्यकता होती है, जिसे दूसरा अपडेट कहा जाता है। 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए क्रमशः पहला और दूसरा आईबीयू निःशुल्क है। इसके बाद, प्रति एमबीयू 125 रुपये का एक निश्चित शुल्क लिया जाता है। इस निर्णय के साथ, अब 5-17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!