Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jul, 2022 07:31 PM
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कानून और आर.टी.आई. विभाग में नव-नियुकत सदस्यों को बधाई दी है।
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने लीगल सैल में नव-नियुकत सदस्यों को बधाई दी है। राजा वड़िंग ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ नियुक्त सदस्यों को मेरी तरफ से बधाई। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि नव-नियुकत सदस्य पूरी तनदेही से अपनी सेवाएं निभाएंगे।
कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी की गई सूची मुताबिक बिपन घई को चेयरमैन, संत पाल सिंह सिद्धू को सीनियर वाईस चेयरमैन, गुरविन्दर सिंह संधू को वाईस चेयरमैन और भुपिन्दर घई को जनरल सैकटरी, ए.पी.एस.एस. संधू को जनरल सैक्रेटरी, दिपांशू महता को सैक्रेटरी, अपूर्वा आर्या को सैक्रेटरी, जसकरनजीत सिंह सीविया को सैक्रेटरी, जैनिका जैन को सैक्रेटरी और अर्शप्रीत खड्याल को प्रवक्ता नियुकत किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here