Finance Company का Loan चुकाने से पहले पढ़ लें यह खबर, कहीं पड़ न जाए कोई घाटा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Aug, 2025 04:19 PM

nawanshahr fraud case

इस दौरान लोन चुकाने वाले लोगों को लाखों का चूना लगा है।

नवांशहर(त्रिपाठी): एक फाइनैंस कंपनी की कर्मचारी के खिलाफ 2,05,850 रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला ने ग्राहकों से लोन की किश्तें तो लीं, लेकिन कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाईं।

शिकायत के मुताबिक, ‘अन्नापूर्णा फाइनैंस’ में कार्यरत जैसमीन कौर ने मार्च 2023 से लोन की किश्तें इकट्ठा करने का काम किया। कंपनी के ग्रुप मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि 17 जनवरी, 2025 के बाद जैसमीन ड्यूटी पर नहीं आईं। जब कंपनी ने ग्राहकों से सम्पर्क किया, तो पता चला कि जैसमीन ने कई ग्राहकों से किश्तें लीं, लेकिन कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाईं।

जांच में सामने आया कि जैसमीन ने ग्राहकों से 36,391 रुपए गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में जमा करवाए और 1,69,459 रुपए नकद लिए, जिनकी रसीदें भी नहीं दीं। इस तरह, रुपए ने कुल 2,05,850 रुपए का गबन किया। एस.एस.पी. को दी गई शिकायत की जांच के बाद, पुलिस ने जैसन कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!