Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2023 10:40 AM

गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेशम सिंह (40) पुत्र शेर सिंह निवासी खोलियां वाल पुल मलसीहां बाजण की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई
सिधवां बेट : गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेशम सिंह (40) पुत्र शेर सिंह निवासी खोलियां वाल पुल मलसीहां बाजण की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार रेशम सिंह एक जमींदार के साथ संपर्क में था और जमींदार के विदेश में रहता था इस कारण उसके घर और जमीन की देखभाल रेशम सिंह द्वारा की जाती थी। गत रात वह खेत में मोटर पर धान में पानी लगा रहा था, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों व बेसबॉल आदि से हमला कर दिया। गांव वासियों को पता लगने पर रेशम सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना सिधवां बेट के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
सिविल अस्पतालों के खिलाफ इलाज न करने के लगाए गंभीर आरोप
गांव मलसीहां बाजण के सरपंच जोगिंदर सिंह ढिल्लों, सरपंच नाहर सिंह कन्नियां हुसैनी, सरपंच जसवीर सिंह जस्सा परजियां ने बताया कि घटना के बारे में पता लगने पर वह रेशम सिंह को लेकर सिविल अस्पताल सिद्दवां बेट लेकर गए। यहां ड्यूटी डॉक्टर न होवे के कारण मौजूद नर्स ने बिना जांच किए उसे जगराओं रेफर कर दिया और सिविल अस्पताल जगराओं ने उसे आगे लुधियाना भेजने का आदेश दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उक्त सरपंचों ने सिविल अस्पताल के स्टाफ पर इलाज न करने के गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह गांव वासियों सहित रेशम सिंह का इलाज करवाने और एंबुलेंस का प्रबंध करने के लिए तीन घंटों तक इन अस्पतालों में परेशान होते रहे पर इन दोनो अस्पतालों के स्टाफ ने उनकी एक न सुनी। परेशान होकर उन्होंने एक निजी गाड़ी का प्रबंध कर रेशम सिंह को लुधियाना भेजा पर गाड़ी में इलाज की सुविधा न होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन घंटों कर रेशम सिंह ठीक था पर सही इलाज न होने के कारण उसकी मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here