Instagram के प्यार ने उजाड़ा घर, BF के साथ मिलकर पति को दी रूह कंपा देने वाली मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 17 Jan, 2025 04:09 PM

murder in kapurthala

2 आरोपियों ने सिर में खिंडे मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया था।

कपूरथला(भूषण/महाजन): गांव फूलेवाल में विगत दिनों हुए एक अंधे कत्ल के मामले को कपूरथला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाते हुए मृतक की पत्नी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे कत्ल को दोनों आरोपियों ने मृतक को रास्ते से हटाने के लिए अंजाम दिया था। इस संबंध में एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि 12 जनवरी 2025 की रात लखविन्दर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव फूलेवाल, थाना सदर, कपूरथला, अपने गांव फूलेवाल से रात की ड्यूटी पर निकला था। इस दौरान उसका गांव डैणविंड के शमशानघाट में 2 आरोपियों ने सिर में खिंडे मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया था।

wife gets her lover to kill her husband

जिसको लेकर थाना कोतवाली की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान लखविन्दर सिंह की इलाज के दौरान अमृतसर में मौत हो गई थी। इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एस.एस.पी. गौरव तूरा ने एस.पी. (डी) सरबजीत राय की निगरानी में एक विशेष पुलिस टीम जिसमें डी.एस.पी. (सब डिवीजन) दीपकरन सिंह, डी.एस.पी. (डी) परमिन्दर सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पैक्टर जरनैल सिंह तथा एस.एच.ओ. कोतवाली कृपाल सिंह को शामिल किया था। इस पूरी टीम ने गंभीरता से जांच करते हुए टैक्नीकल तथा अन्य दस्तावेजी सबूतों के आधार पर मृतक लखविंन्दर सिंह की पत्नी तमना को राउंडऊअप कर जब उससे पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने अपने प्रेमी कुलदीप कुमार रिपा पुत्र हरमेश लाल निवासी आदर्श नगर, होशियारपुर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

जिसके दौरान एक साजिश के तहत कुलदीप कुमार उर्फ रिपा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लखविन्दर सिंह के सिर पर खंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एस.एस.पी. गौरव तूरा ने बताया कि मृतक लखविन्दर सिंह की पत्नी तमना का इंस्टाग्राम के मार्फत आरोपी कुलदीप कुमार उर्फ रिपा के साथ सम्पर्क हुआ था, जिनके आपस में प्रेम संबंध बन गए थे। जो अक्सर रात को एक-दूसरे के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत करते रहते थे। तमन्ना का पति लखविन्दर सिंह रात को एक अस्पताल में ड्यूटी करता था। दोनों आरोपियों ने विवाह करवाने के मक्सद से लखविन्दर सिंह का कत्ल कर दिया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी कुलदीप कुमार उर्फ रिपा के खिलाफ जिला होशियारपुर के 3 विभिन्न थानों में लूटपाट के 3 मामले दर्ज हैं तथा आरोपी 15 सितम्बर 2023 को जमानत पर बाहर आया था। एस.एस.पी. ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है। इस अवसर पर एस.एस.पी. के साथ एस.पी. (डी) सरबजीत राय, डी.एस.पी. (डी) परमिन्दर सिंह , सी.आई.ए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पैक्टर जरनैल सिंह तथा एस.एच.ओ. कोतवाली कृपाल सिंह मौजूद थे।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!