नशा तस्करों ने युवक को दी बेरहम मौत, परिवार के सामने तोड़ा दम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Dec, 2025 04:47 PM

murder in bathinda

जब उन्होंने जाकर देखा तो हिम्मत की हालत बेहद गंभीर थी

तलवंडी साबो(मुनीश): तलवंडी साबो उपमंडल के लेलेवाला गांव से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नशा तस्करों ने हिम्मत सिंह नाम के युवक की नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। परिवार द्वारा न्याय की मांग करने के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हिम्मत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और 9 महीने के बच्चे का पिता था। मृतक की मां रानो कौर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि शाम को 3 लड़के गांव से विवाद सुलझाने के बहाने उनके बेटे हिम्मत सिंह को अपने साथ ले गए और कुछ समय बाद वे उसे नशे की हालत में घर वापस लाए और कहा कि आपके बेटे की हालत ठीक नहीं है।

जब उन्होंने जाकर देखा तो हिम्मत की हालत बेहद गंभीर थी, उसके मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी बाजू में एक सीरिंज लगी हुई थी। परिजन उसे तुरंत तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को अपने साथ ले जाने वाले तीनों व्यक्तियों ने उसे नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगाकर मार डाला।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि तीनों युवक नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल थे। इस बीच तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की मां रानो कौर के बयान पर मल्ल सिंह के पुत्र काकर सिंह उर्फ ​​सुखविंदर सिंह, मुख्तियार सिंह के पुत्र राजा सिंह और पाला सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह, निवासी लेलेवाला पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। तलवंडी साबो डी.एस.पी. हरप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों में से राजा सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!