11 माह के बेटे को पड़ोसियों के पास छोड़ काम पर गई मां, संदिग्ध हालत में बच्चे की मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Dec, 2020 12:12 PM

mother goes to work leaving 11 month old son to neighbors child dies

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जबकि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

बठिंडा (विजय): शुक्रवार को 11 माह के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का आरोप है कि वह आरकेस्ट्रा ग्रुप में काम करती है जबकि उसका पति किसी मामले में जेल बंद है इसलिए जब भी वह प्रोग्राम में जाती थी तो वह अपने बेटे को पड़ोस मेें रहते लोगों के पास छोड़कर जाती थी। गत बुधवार को भी वह अपने बच्चे को छोड़कर गई थी लेकिन जब वह वीरवार को वापस आईए तो देखा कि उसके बच्चे की मौत हो चुकी है। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जबकि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। नेहा शर्मा पत्नी संदीप शर्मा वासी गुरू नानक पुरा मोहल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत बुधवार को उसका सभ्याचारक प्रोग्राम होने के कारण वह अपने11 माह के बेटे खुशदीप शर्मा को पड़ोस में रहती दंपति के पास छोड़कर गई थी।

वीरवार जब वह सुबह वापस आई तो उसका बेटा पड़ोसियों के घर में झूले में बेसुध हालत में पड़ा हुआ था जबकि उसका शरीर पर जख्म व जलने के निशाने थे। जिसके बाद उसने बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गयाए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या उसके पड़ोसियों ने ही की है। मामले के जांच अधिकार एएसआइ अमृतपाल सिंह ने अस्पताल पहुंच पीड़ित महिला के ब्यान दर्ज कर  मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!