बेटी की शादी के 10 दिन बाद मां ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकता मिला शव

Edited By Vaneet,Updated: 14 Dec, 2019 09:05 PM

mother commits suicide 10 days after daughter marriage

ऋषि नगर स्थित सूर्या विहार इलाके में महिला ने आत्महत्या कर ली। जब दोपहर को बेटा कमरे में गया तो मां का शव पंखे से लटका देख चिल्लया। उसने आस पड़ो...

लुधियाना(राज)- ऋषि नगर स्थित सूर्या विहार इलाके में महिला ने आत्महत्या कर ली। जब दोपहर को बेटा कमरे में गया तो मां का शव पंखे से लटका देख चिल्लया। उसने आस पड़ोस को एकत्रित किया और मां को उतार कर डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रुचि जैन (44) है। थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।

ए.एस.आई. गुरजीत सिंह ने बताया कि रुची जैन के ​पति मनीश जैन की कपड़ा फैक्टरी है। दोनों का एक बेटा​ प्रियांशु और एक बेटी थी। पांच दिसंबर को उनकी बेटी की शादी दिल्ली के रहने वाले लड़के से हुई थी। बेटी की शादी से पहले ही रुची जैन दिमागी रुप से परेशान चल रही थी। शादी के बाद वह अकेली रहने लगी और ज्यादा परेशान हो गई। शुकवार की सुबह रोजाना की तरह मनीष अपनी फैक्टरी चला गया। दोपहर को प्रियांशु घर पर था और अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान रुची ने कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। जब प्रियांशु मां को देखने के लिए नीचे आया तो रुची का शव लटक रहा था। वह किसी तरह से रुची को उतार कर अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि रुचि ने सुसाइड क्यों किया अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!