अमृतसर एयरपोर्ट पर अधिकतर उड़ाने रद्द

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Mar, 2020 04:33 PM

most flights canceled at amritsar airport

कोरोना वायरस की दहशत के चलते आज अमृतसर एयरपोर्ट पर बाद दोपहर तक लगभग सभी उड़ानों ने ही मूवमेंट नहीं ली मात्र दो-तीन उड़ाने बाद दोपहर तक पहुंची थी।

अमृतसर(इन्द्रजीत): कोरोना वायरस की दहशत के चलते आज अमृतसर एयरपोर्ट पर बाद दोपहर तक लगभग सभी उड़ानों ने ही मूवमेंट नहीं ली मात्र दो-तीन उड़ाने बाद दोपहर तक पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 2931 जिसका आने का समय 8:05 है, की दोपहर 3:00 बजे तक आने की सूचना नहीं है। इसी प्रकार दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 615 समय 8:35 सुबह, दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 461 समय 9:15 सुबह, एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान संख्या 114 आने का समय बाद दोपहर 13:45 है की बाद दोपहर तक आने की सूचना नहीं है। जबकि दूसरी ओर रद्द होने वाली उड़ानों में दुबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 192, विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से आने वाली उड़ान संख्या 691, मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 453 शामिल थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!