MLA Raman Arora के समधी राजू मदान को लेकर एक और बड़ा खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2025 09:50 AM

mla raman arora

नाभा  जेल में बंद आप विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर एक और खुलासा हुआ है।

पंजाब डेस्कः नाभा  जेल में बंद आप विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर एक और खुलासा हुआ है। विजिलेंस जांच में सामने आया है कि  रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद राजू मदान का कारोबार काफी बढ़ा था। फरार राजू मदान के दोनों बेटों गौरव और कर्ण जांच के घेरे में आ चुके है। 

जानकारी के अनुसार बस्ती गुजां स्थित मदान कार्ड्स की फर्म को राजू मदान चलाते है, जहां अब हैरान करने वाले तथ्य सामने आए है। 2021-22 में सालाना टर्नओवर 2 करोड़ 62 लाख थी, लेकिन अरोड़ा के विधायक बनते ही कारोबार में बड़ा बूम आया। 2022-23 में 5.87 करोड़ रुपए हो गया यानी सीधे डबल। इसी तरह 2023-24 में 8.96 करोड़, तो 2024-25 में 10.15 करोड़ का टर्नओवर पार कर गया। 

इसी तरह  रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद उनके रिश्तेदार (जगदंबे फैशन हाऊस के मालिक) का दो सालों में बीस गुणा कारोबार विधायक की प्लानिंग के कारण ही बढ़ा था। विजीलैंस के हाथ विधायक के रिश्तेदार की जो बैंक स्टेटमैंट लगी है, उसमें सूरत की कंपनी से लाखों के लेनदेन की सच्चाई भी सामने आ गई है। इस लेनदेन और जगदंबे फैशन हाऊस के मालिक एवं विधायक के रिश्तेदार को लेकर कई नए सबूत भी विजीलैंस के पास हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!