संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 09 Jul, 2024 01:03 PM

migrant worker body found under suspicious circumstances

बटाला के नजदीकी गांव काला नंगल के श्मशानघाट के पास आज व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बटाला : बटाला के नजदीकी गांव काला नंगल के श्मशानघाट के पास आज व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं स्थानिय लोगों द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

स्थानीय गांव वासियों ने बताया कि उन्होंने सुबह सैर करते हुए देखा कि एक शव लटक रहा है तो इसकी सूचना पुलिस और पंचायत को दी जाती है, जबकि उनके अनुसार उक्त मृतक उनके गांव का नहीं है और वह प्रवासी मजदूर है। वहीं पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और उनके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!