Edited By Kamini,Updated: 27 Jan, 2025 06:26 PM

सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब से कई ट्रेनें रद्द होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड की बीच में लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर रि-डेवलमेंट के काम चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
निम्नलिखित ट्रेनें 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी :-
- गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना
- गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू
- गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना
- गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार
ट्रेनें रद्द होने के चलते रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पूरी जानकारी हासिल किए बिना न बनाएं, नहीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here