कॉमरेड मनजीत कौर ह/त्याकांड में बड़ी खबर, CCTV आई सामने

Edited By Kalash,Updated: 09 Mar, 2025 02:42 PM

manjit kaur murder case

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद सदस्य और महिला सभा की जिला प्रधान मनजीत कौर गामीवाला की उनके घर के पास तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।

बुढलाडा (राम रतन, बांसल): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद सदस्य और महिला सभा की जिला प्रधान मनजीत कौर गामीवाला की उनके घर के पास तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। अब कामरेड मनजीत कौर की हत्या सी.सी.टी.वी. सामने आई है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।  

मनजीत कौर के घर के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में देखा गया कि पहले हमलावर संदीप सिंह अपनी पत्नी भागो देवी के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए जाता है और फिर तेजी से संदीप सिंह और उसकी पत्नी भागो देवी भागते हुए सी.सी.टी.वी. में दिख रहे हैं।  

दूसरी ओर आज दूसरे दिन सी.पी.आई. के वर्करों द्वारा सिविल अस्पलात बुढलाडा में आरोपियों को गिरफ्कतार करने और पीडित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए धरना लगाया गया। थाना प्रमुख  जगदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज मामले के अनुसार पुलिस ने संदीप सिंह व उसकी पत्नी भागो देवी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!