CM Mann के ट्वीट के बाद मानिक गोयल का मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा—'शराब घोटाले वाले पंजाब दे जज बन जान'

Edited By Urmila,Updated: 03 Feb, 2026 01:25 PM

manik goyal retaliated against the chief minister

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को कल बेल दे दी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक विवादित ट्वीट किया।

पंजाब डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को कल बेल दे दी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक विवादित ट्वीट किया। इस ट्वीट पर पूर्व अकाली नेता मानिक गोयल ने तीखा जवाब देते हुए CM मान और दिल्ली के नेताओं के खिलाफ तीखे आरोप लगाए हैं। मानिक ने एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें पलटवार है, "कल बन जान, भावें आज बन जान, जदो 'शराब घुटाले आले' पंजाब के जज बन जान...!!"।

सी.एम. भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया की बेल पर यह विवादित ट्वीट किया था, "कल बन जान, भावें आज बन जान, पंजाब का उत्थे रब्ब ही राखा, जित्थे मुलाकाती ही जज बन जान..."।

इस ट्वीट में उन्होंने पंजाब के हालात पर तंज कसते हुए लिखा कि जहां मुलाकाती (परिचित) ही जज बनते हैं।

मानिक गोयल ने CM मान पर वार करते हुए लिखा, "चीफ मिनिस्टर, आपने जज बनकर केजरीवाल को बीस बार बताया है कि वह बेगुनाह हैं, सिसोदिया बेगुनाह हैं, जैन बेगुनाह हैं। जबकि वे सभी अभी भी हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर बाहर हैं। आपका स्टेटस पढ़कर ऐसा लगता है कि आप कल रात सोए नहीं, और आज भी आप खुलकर नहीं लिख रहे हैं।"

इसके जवाब में मानिक गोयल ने पलटवार किया और कहा कि दिल्ली के केजरीवाल, सिसोदिया, जैन और अन्य लोग पंजाब के जज बनकर फैसले लेते हैं, जबकि ये सभी हजारों करोड़ के शराब और क्लासरूम घोटालों में बेल पर बाहर हैं। उन्होंने कहा, "अगर केजरीवाल, सिसोदिया, जैन और अन्य को जज बना दिया जाए, तो वे उन अदालतों के रक्षक बन जाएंगे जहां केवल विज़िटर ही जज बनते हैं।" पंजाब की राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व अकाली नेता मानिक गोयल के बीच यह ट्विटर वार चर्चा का विषय बना हुआ है, जो राज्य की सियासी लड़ाई को और गरमाएगा।

गौरतलब है कि कल डेरा ब्यास मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने गए थे। इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए बिक्रम मजीठिया को बेल मिलने की खबर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी जिस पर भगवंत मान ने ट्वीट कर मौजूदा हालात पर तंज कसा था और मानिक गोयल ने इस तंज पर सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!