65 वर्षीय महिला से युवक ने किया दुष्कर्म

Edited By Vaneet,Updated: 19 Aug, 2019 06:35 PM

man raped 65 year old woman

सब डिवीजन तलवंडी साबो के इंसानीयन को शर्मसार करती हुए घटना सामने आई है। ...

तलवंडी साबो(मुनीश): सब डिवीजन तलवंडी साबो के इंसानीयन को शर्मसार करती हुए घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 65 वर्षीय दिमागी परेशान महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। गांव नंगला के एक व्यक्ति ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि हम दो भाई है व मेरे पिता व माता मेरे घर से अलग रहते है। उसने बताया कि उसकी माता करीब 7-8 वर्ष से दिमागी तौर पर परेशान है व बोल नहीं सकती। गत रात्रि जब वह अपनी माता को देखने गया तो वह चारपाई पर नहीं थी। तो उसने अपने परिवारिक सदस्यों को उठाकर अपनी माता की तलाश शुरू की। 

उसने बताया जब वह स्कूल में अपनी माता की तलाश कर रहे थे तो अंदर कोई हरकत की आवाज आई तो उसने अंदर जाकर देखा तो अंदर सिर्फ माता बरांडे में इतराजयोग हालात में पड़ी थी व मौके पर गांव का युवक जसवंत सिंह उर्फ बाबा उन्हें देखकर दीवार फांदकर फरार हो गया। इसी दौरान उन्होंने माता को तलवंडी साबो के शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं सीगो चौकी इंचार्ज गोबिंद सिंह को पता लगते ही वह तलवंडी साबो अस्पताल पहुंचे जिन्होंने पीड़ित महिला के बेटे के बयानों पर कथित आरोपी जसवंत सिंह निवासी नंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हरपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!