गरमाया बुलेट के पटाखे मारने पर छिड़ा विवाद, व्यक्ति की बेरहमी से ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2024 12:56 PM

man murder

दिवाली की रात को स्थानीय तरनतारन शहर के सरहाली रोड के नजदीक गुरुद्वारा टक्कर साहिब में बुलेट के पटाखे मारने वालों को रोकने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि 2 दर्जन से अधिक हमलावरों द्वारा गरीब कुम्हार के घर पर हमला कर दिया गया।

तरनतारन : दिवाली की रात को स्थानीय तरनतारन शहर के सरहाली रोड के नजदीक गुरुद्वारा टक्कर साहिब में बुलेट के पटाखे मारने वालों को रोकने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि 2 दर्जन से अधिक हमलावरों द्वारा गरीब कुम्हार के घर पर हमला कर दिया गया।   

हमलावर हथियारों से लैस होकर कुम्हार के घर पहुंचे और उन्होंने परिवार पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान घर के मुखी बिल्लू राम (65) पुत्र बोध राम निवासी सरहाली रोड आजाद नगर तरनतारन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में मृतक बिल्लू राम की पत्नी, बेटे और घर के सभी पारिवारिक सदस्यों सहित बच्चे घायल हो गई। इस हमले के दौरान घर के बाहर पड़े मिट्टी के बर्तनों की भी तोड़फोड़ की गई और ईंट-पत्थर चलाई गए। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!