Edited By Kalash,Updated: 20 Jun, 2024 11:18 AM
पंजाब में चली आंधी से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में चली आंधी से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं इस दौरान लुधियाना में दर्दनाक हादसा हो गया। इसकी वीडियो सामने आई है। खबर मिली है कि तेज अंधी के कारण लोहे का एक भारी भरकम गेट व्यक्ति पर गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना थाना मेहरबान के इलाके की है। यहां एक फैक्ट्री में ई-रिक्शा चालक माल लेने आया था। वह माल लेकर वापिस जा रहा था तो अचानक लोहे का गेट उस पर गिर गया और वह नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया पर उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। फैक्ट्री का गेट कैसे गिया यह चर्चा का विषय बना हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here