Ludhiana जेल में चौंकाने वाली घटना, कैदी के अल्ट्रासाउंड से उड़े अधिकारियों के होश

Edited By Kamini,Updated: 13 Sep, 2024 06:36 PM

shocking incident in ludhiana jail

सेंट्रल जेल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जेल प्रशासन ने उक्त कैदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को भेज दिया है

लुधियाना : सेंट्रल जेल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महानगर में ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में हवालाती द्वारा अपनाए गए हथकंडे के बाद सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के बाद प्राइवेट पार्ट में छिपा मोबाइल फोन सामने आ गया। जेल प्रशासन ने उक्त कैदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छीना झपटी के आरोप में गिरफ्तार ओंकार सिंह नामक कैदी कल पेशी के बाद वापस जेल आया तो बरामदे में सी.आर.पी.एफ. जवानों द्वारा आधुनिक सर्च उपकरणों से तलाशी ली गई। उक्त उपकरण से हवालाती द्वारा छुपाए गए प्रतिबंधित सामान का पता चलने लगा, जिससे जवानों को संदेह हो गया। उन्होंने उक्त बंदी को जेल अधिकारियों के समक्ष पेश किया।

अधिकारियों द्वारा विस्तृत पूछताछ के दौरान उक्त बंदी ने बताया कि उसने कुछ प्रतिबंधित वस्तुएं मुंह से निगल ली हैं, जिसके बाद जेल अधीक्षक शिवराज सिंह नंदगढ़ ने उक्त बंदी की मेडिकल जांच के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखा। सिविल अस्पताल में विशेषज्ञों द्वारा उक्त हवालाती का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसके बाद हवालाती के गुप्तांग में छिपा मोबाइल फोन निकल आया। हवालाती की ओर से इस हथकंडे के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को भेज दिया गया है। बता दें कि कुछ साल पहले एक कैदी ने अपने गुप्तांगों में प्रतिबंधित चीजें छिपा ली थीं, जिससे उसके पेट में जहर फैल गया और उसकी मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!