Punjab में बड़ी घटना, गोली लगने से पुलिसकर्मी की मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 04 Jun, 2025 01:13 PM

major incident in punjab

पंजाब में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है।

फाजिल्का :  पंजाब में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, फाजिल्का में सीआईए स्टाफ के एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोली संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस रिवॉल्वर से चली है। हालांकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे फाजिल्का के डीएसपी लवदीप सिंह गिल और एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फाजिल्का के सीआईए स्टाफ में तैनात पुलिसकर्मी सरप्रीत को गोली लग गई है।

इसके बाद उसे उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली सर्विस रिवॉल्वर से चली है, हालांकि किन परिस्थितियों में चली, यह जांच का विषय है। मौत के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!