LPG गैस को लेकर उपभोक्ता परेशान, 8 महीने से नए कनेक्शन का इंतजार; दूसरा सिलेंडर लेने पर भी पाबंदी

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2026 08:57 AM

lpg gas cylinder

गैस कंपनियों की ओर से नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जाने के कारण लोगों को ...

लुधियाना (खुराना): गैस कंपनियों की ओर से नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जहां नई शादी के बाद अलग रसोई शुरू करने के लिए गैस कनेक्शन की जरूरत है। लोगों का आरोप है कि पैसे खर्च करने के बावजूद उन्हें नया कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।

उपभोक्ताओं के मुताबिक, पिछले करीब 8 महीनों से नए गैस कनेक्शन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अब तक राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 की शुरुआत में नए गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही पहले से चल रहे कनेक्शन को दूसरे नाम पर ट्रांसफर करने और जिन परिवारों के पास एक ही सिलेंडर है, उन्हें दूसरा सिलेंडर जारी करने (डीबीसी) की सुविधा भी बंद कर दी गई।

इस स्थिति को लेकर महिलाओं में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पैसे देने के बावजूद जरूरत की सुविधा नहीं मिलना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं, अरुण अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर मिलने के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग करवाने के लिए कम से कम 25 दिनों का इंतजार करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में रसोई में गैस की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में एक सिलेंडर जल्दी खत्म होने पर परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने गैस कंपनियों से मांग की कि उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिनों की समय-सीमा खत्म की जाए और नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी दोबारा शुरू की जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!