भगवंत मान को 'शराबी' बता बुरी फंसी कांग्रेस, गर्माई सियासत

Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2019 03:42 PM

lok sabha election 2019

संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार भगवंत मान को शराबी बताकर कांग्रेस बुरी फंस गई है।

संगरूर: संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार भगवंत मान को शराबी बताकर कांग्रेस बुरी फंस गई है। 
PunjabKesari
दरअसल, मान ने कांग्रेसी उम्मीदवार की शराब का गिलास हाथ में पकड़ने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। उन्होंने फेसबुक पर डाली अपनी एक पोस्ट में कांग्रेसी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को आरूसा आलम के साथ दिखाया है, जिस दौरान ढिल्लों ने अपने हाथ में गिलास पकड़ा हुआ है। भगवंत मान ने लिखा है,''फिर क्या हुआ अगर ढिल्लों ने हाथ में गिलास पकड़ा हुआ, यह गिलास मान के हाथ में पाप है लेकिन इनको माफ है''।

PunjabKesari

इस पोस्ट के बाद दोनों उम्मीदवारों में शाब्दिक जंग शुरू हो गई है। मान जहां शराब को लेकर ख़ुद को बेदाग़ बता रहे हैं, वहीं केवल सिंह ढिल्लों ने वायरल तस्वीर को एडिट की बताते हुए राजनीति से प्रेरित करार दिया है। उनका कहना है कि भगवंत मान बौखला गया है और हार के डर से ऐसी निचले स्तर की राजनीति कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!