Moon पर भी पड़ा लॉकडाउन का असर, अध्ययन के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Kamini,Updated: 02 Oct, 2024 06:23 PM

lockdown also had an effect on the moon

वैज्ञानिकों ने लॉकडाउन के दौरान पड़े असर लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पंजाब डेस्क : वैज्ञानिकों ने लॉकडाउन के दौरान पड़े असर लेकर बड़ा खुलासा किया है। भारत में फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी ने अपने नए अध्ययन में खुलासा किया है कि कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन का असर न केवल धरती बल्कि चन्द्रमा पर भी पड़ा। अध्ययन दौरान सामने आया है कि लॉकडाउन के दौरान चांद की सतह के तापमान में असामान्य रूप से भारी गिरावट दर्ज की गई।

अध्ययन में पाया है कि 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान चंद्रमा की सतह का तापमान काफी गिर गया था, यानि कि 8 से 10 केल्विन तक गिर गया था।  शोधकर्ताओं ने नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर से प्राप्त डेटा का उपयोग किया है। इस दौरान शोधकर्ताओं ने 2017 से 2023 के बीच चंद्रमा के 6 अलग-अलग स्थानों मेरे सेरेनिटैटिस, मेरे इम्ब्रियम, मेरे ट्रैंक्विलिटैटिस, मेरे क्रिसियम और ओशनस प्रोसेलारम के 2 क्षेत्रों में रात के समय के सतह के तापमान का विश्लेषण किया है। इस असामान्य घटना ने नई चर्चा भी छेड़ दी है कि कैसे हमारे द्वारा उठाए कदमों का असर ब्रह्माण्ड के अन्य हिस्सों पर भी पड़ सकता है। ये घटना इस बात का भी सबूत है कि मानव गतिविधियों का असर अब चांद तक पहुंच गया है।

वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि महामारी के बचाव के लिए लगाए लॉकडाउन से पृथ्वी से होने वाले विकिरण में कमी आई थी, जिससे चंद्रमा की सतह के तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई। बता दें महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया इस दौरान सड़कों आवाजाही बंद कर दी और कई देशों में उद्योग-धंधों को बंद कर दिया गया और इस दौरान प्रदूषण में भारी गिरावट आ गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!