जमीनी विवाद के चलते जीजा ने अगवा करवाया साला, पुलिस जांच में सामने आए सच ने उड़ाए होश

Edited By Kalash,Updated: 22 Jul, 2024 02:36 PM

land dispute kidnapping case

फिरोजपुर पुलिस द्वारा 12 जुलाई को हुए एक अपहरण के मामले को सुलझाने का दावा किया है और जो कहानी सामने आई है वह अपने आप में ही हैरान कर देने वाली है।

फिरोजपुर : फिरोजपुर पुलिस द्वारा 12 जुलाई को हुए एक अपहरण के मामले को सुलझाने का दावा किया है और जो कहानी सामने आई है वह अपने आप में ही हैरान कर देने वाली है। दरअसल एक व्यक्ति ने जमीनी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपने ही साले की झूठी किडनैपिंग का मामला दर्ज करवा दिया था। जानकारी देते हुए एस.पी. रणधीर कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को किरपाल सिंह के अपहरण के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सुखविंदर सिंह आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें निरंजन सिंह द्वारा एक वीडियो भी प्रस्तुत किया गया था, जिसमें किरपाल सिंह के अगवा होने की घटना दिखाई गई।    

पुलिस द्वारा मामला संदिग्ध होने पर जब इसकी गंभीरता से जांच की तो पता चला कि निरंजन सिंह द्वारा जिसके अगवा होने की सूचना दी हई है वह अगवा हुए किरपाल सिंह का जीजा है और जो वीडियो पेश की गई थी उसके अनुसार जो अपहरण कर रहा है वह किडनैप हुए किरपाल सिंह के बेटे से मिलता है। पुलिस ने जब किरपाल सिंह के बेटे राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।    

उक्त ने बताया कि उसके फूफा निरंजन सिंह की सुखविंदर सिंह आदि से जमीनी रंजिश थी। इसे लेकर उनके द्वारा किरपाल सिंह के अगवा होने की साजिश रची थी कि उन्हें झूठे केस में उसे फंसाया जा सके और जमीन पर कब्जा किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!