आंदोलनकारी किसानों के लिए सेवादार बन कर काम कर रही है AAP: मान

Edited By Vatika,Updated: 30 Nov, 2020 03:38 PM

kisan andolan delhi

पंजाब आम आदमी पार्टी (आप)के अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से थोपे गए कृषि कानूनों के विरुद्ध राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बाडर्र पर डटे आंदोलनकारी किसानों के लिए आप पार्टी सेवादार बनकर काम कर रही है।

चंडीगढ़ः पंजाब आम आदमी पार्टी (आप)के अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से थोपे गए कृषि कानूनों के विरुद्ध राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बाडर्र पर डटे आंदोलनकारी किसानों के लिए आप पार्टी सेवादार बनकर काम कर रही है। मान ने आज यहां एक बयान में कहा कि केंद्र के तानाशाही रवैये और तुगलकी फैसलों के कारण पंजाब समेत पूरे देश का अन्नदाता अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। सर्द रातों में सडक़ों पर लाखों की संख्या में डटे किसानों के हक़ में खड़े होना देश के हर नागरिक का फर्ज़ बनता है।

केजरीवाल के नेतृत्व में आप पार्टी आंदोलनकारी किसानों की सेवक बनकर अपना फर्ज़ दिन-रात निभा रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने किसानों के लिए डाक्टरों की टीमें और एंबुलेंस, लंगर, पीने वाले पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालयों की सुविधा शुरू की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं, विधायकों, वॉलंटियरों की विशेष ड्यूटियां लगाते हुए निर्देश जारी किए हैं कि राजनीति से ऊपर उठ कर किसानों की हर संभव मदद करनी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!