Kapurthala: निजी आफिस में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग

Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2024 03:20 PM

kapurthala huge fire breaks out in a private office

जामा मस्जिद काम्पलेक्स में स्थित एक आफिस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

कपूरथला : जामा मस्जिद काम्पलेक्स में स्थित एक आफिस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी मुताबिक आफिस के बाहरी हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने तुरन्त फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग काबू पाने के भी कोशिश की।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घटना आज दोपहर 12 बजे की है। आफिस के बाहर गुजर रही बिजकी की तारों में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आफिस के साइनबोर्ड और बाहरी हिस्से में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई जानकारी नहीं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने बचाव रहा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!