Punjab : जंग-ए-आजादी मैमोरियल केस में एक और आरोपी ने किया सरैंडर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 May, 2024 07:12 PM

jang e azadi memorial case another accused surrenders

करतारपुर जंग-ए-आजादी मैमोरियल केस में गत दिवस विजीलैंस के एक्शन के बाद एक के बाद एक आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। गत दिवस विजीलैंस ने जहां 26 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके एक ठेकेदार सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं आज एक और आरोपी,...

जालंधर : करतारपुर जंग-ए-आजादी मैमोरियल केस में गत दिवस हुए विजीलैंस के एक्शन के बाद एक के बाद एक आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। गत दिवस विजीलैंस ने जहां 26 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके एक ठेकेदार सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं आज एक और आरोपी, जोकि सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बताया जा रहा है, ने भी विजीलैंस के समक्ष सरैंडर कर दिया है। आरोपी जालंधर का रहने वाला परमजीत सिंह है, जो कार्यकारी इंजीनियर (सेवामुक्त) बताया जा रहा है। परमजीत सिंह ने आज विजीलैंस दफ्तर में सरैंडर कर दिया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। 

जिक्रयोग्य है कि जंग-ए-आजादी मैमोरियल के निर्माण दौरान हुए स्कैम की जांच विजीलैंस कर रही है। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गत दिवस सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का वित्तीय नुक्सान पहुंचाने के आरोप में 26 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करके 15 अधिकारियों व कर्मचारियों सहित एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विजीलैंस ने जांच में पाया है कि 2012 में तत्कालीन पंजाब सरकार ने महाराजा रणजीत सिंह के समय से लेकर भारत की आजादी तक यानी वर्ष 1947 तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम और पंजाबियों की स्वतंत्रता की भूमिका को दर्शाते हुए एक स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के इतिहास और योगदान के बारे में पता चल सके। पंजाब सरकार ने उपरोक्त परियोजना को पूरा करने के लिए 315 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की और राष्ट्रीय राजमार्ग करतारपुर जिला जालंधर पर स्थित 25 एकड़ प्रमुख भूमि इस उद्देश्य के लिए अलाट की गई। पंजाब सरकार द्वारा इस परियोजना के कार्य को पूरा करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया था, जिसमें एक पत्रकार को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जांच में पाया गया कि उक्त पत्रकार द्वारा स्मारक के निर्माण दौरान अधिकारियों की मिलीभगत से एक बड़े स्कैम को अंजाम दिया गया है, जिसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस कार्रवाई लगातार जारी है। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!