Punjab : गौ हत्या के बाद मांस सप्लाई करने वाले अड्डे का पर्दाफाश, मौके से फरार हुए आरोपी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2024 05:08 PM

punjab after cow slaughter meat supply centre exposed

गांव मोहनपुर नजदीक दहैड़ू पंचायती जमीन में गायों का कत्ल करके मीट को विभिन्न राज्यों में भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। खन्ना पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर बीती रात उक्त स्थान पर छापेमारी कर 2 बोलैरो गाड़ी में से गऊओं के शव बरामद किए हैं।...

खन्ना  : गांव मोहनपुर नजदीक दहैड़ू पंचायती जमीन में गायों का कत्ल करके मीट को विभिन्न राज्यों में भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। खन्ना पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर बीती रात उक्त स्थान पर छापेमारी कर 2 बोलैरो गाड़ी में से गऊओं के शव बरामद किए हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना माहम्मद मीर जाहर बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव में पंचायती जमीन पर एक कंपनी के टावर वाली जगह में गाय काटते थे, क्योंकि इस जगह पर आम लोगों के जाने पर पाबंदी है। इसका फायदा उठाकर गिरोह के लोग गौ हत्या करते थे और फिर मांस सप्लाई करते थे। बीती रात घटनास्थल पर जब पुलिस पार्टी ने रेड की तो मौके से गऊओं के शव बरामद किए गए, जबकि 8 से 10 लोग मौके से फरार हो चुके थे। 

बीती देर रात घटना स्थान पर पुलिस पार्टियां मौके पर पहुंची। गायों के शवों को सुरक्षित स्थान पर दफना दिया गया। इस संबंधी एस.एच.ओ. सदर इंस्पैक्टर हरदीप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि बीती रात 10 मृतक गायों के शव 2 बोलैरो में से बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि मृत शवों को सुरक्षित स्थानों पर दफना दिया गया। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!