Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 12:57 PM

शहर में रात के समय होने वाले अपराधों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए जालंधर पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है।
जालंधर (सुनील): शहर में रात के समय होने वाले अपराधों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए जालंधर पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। इसी के तहत ए.सी.पी. स्पैशल ब्रांच गुरप्रीत सिंह ने सोमवार देर रात करीब 12 बजे शहर भर में तैनात पी.सी.आर. (112) कर्मचारियों को श्रीराम चौक में निर्देश दिए कि वे चुस्त रहे और अपराधियों पर नकेल कसें। ए.सी.पी. गुरप्रीत सिंह ने पी.सी.आर. कर्मियों को रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय शहर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जाएगा।
उन्होंने पी.सी.आर. कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों, मुख्य चौकों, बाजारों और सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
ए.सी.पी. ने स्पष्ट किया कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस टीमों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और किसी भी वारदात की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here