Edited By Tania pathak,Updated: 23 Jul, 2021 05:36 PM

जालंधर में कुछ दिन पहले हुए जैन हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रश्न ने गहन आंच करते हुए तीन दिनों में ही चारों आरोपियों को...
जालंधर (महेश): जालंधर में कुछ दिन पहले हुए जैन हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने गहन जांच करते हुए तीन दिनों में ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में और जानकारी मिली है कि कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की तरफ से इस हत्याकांड में जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह, दर्शन लाल, साहिल व रमन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के समय आरोपियों से 32 बोर का पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है।
गौरतलब है कि सोमवार की रात सोढल मंदिर नजदीक जैन करियाना स्टोर में दो लुटेरे घुस आए थे। उन्होंने सचिन को पिस्तौल दिख कर पैसे मांगे तो सचिन उनसे भिड़ गया था। ऐसे में लुटेरों ने सचिन के पेट मे गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि लुटेरों की गिनती 4 थी जो 2 बाइक्स पर सवार हो कर आये थे। घायल सचिन को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया था लेकिन एक एक करके करीब 5 अस्पताल के प्रबन्धको ने सचिन को जवाब दे दिया था और इलाज न होने के कारण गोली किड़नी तक पहुंच गई थी। तड़कसार इलाज में देरी होने के चलते सचिन ने दम तोड़ दिया था।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here