Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2025 08:32 PM

नगर निगम ने वैस्ट विधानसभा क्षेत्र में नहर किनारे चल रहे एक अवैध कमर्शियल निर्माण को रोकने के लिए कार्रवाई की।
जालंधर (खुराना): नगर निगम ने वैस्ट विधानसभा क्षेत्र में नहर किनारे चल रहे एक अवैध कमर्शियल निर्माण को रोकने के लिए कार्रवाई की। यह अवैध निर्माण गुलाब देवी रोड पर पड़ती नहर की पुली से आर्य नगर, हरदेव नगर होते हुए बस्ती बावा खेल पुली तक जाने वाली सड़क के किनारे किया जा रहा था। इस टीम का नेतृत्व नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने किया । उन्होंने बताया कि उक्त अवैध निर्माण करीब तीन हजार वर्ग फुट क्षेत्र में हो रहा था, जहां पहले एक वॉशिंग सैंटर हुआ करता था। इस स्थान पर बिना नक्शा पास करवाए और लैंड यूज चेंज किए बिना एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था।
इस अवैध निर्माण के कारण नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नोटिस जारी करके इस अवैध निर्माण के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।