Jalandhar : Instagram पर बनी सहेलियों के साथ घर से भागी नाबालिगा, फिर जो हुआ जान उड़ेंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2024 01:26 PM

jalandhar minor girl ran away from home with friends made on instagram

शहर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं जहां 10वीं कक्षा में पढ़ती लड़की अपने सहेलियों के साथ घर में बिना बताए चली गई।

जालंधर : शहर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं जहां 10वीं कक्षा में पढ़ती लड़की अपने सहेलियों के साथ घर में बिना बताए चली गई। यहीं नहीं उसकी सहेलियां भी उसे रास्ते में अकेली छोड़ कर अपने-अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि लड़की पठानकोट रोड की रहने वाली है और उसकी दोनों सहेलियां उससे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से जरिए सम्पर्क में आई थी।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने माता-पिता से दुखी कर अपनी सहेलियों के साथ नकोदर माथा टेकने चली गई। इसके बाद वहीं से उसकी दोनों सहेलियां अपने-अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ चली गई और उसे अकेली छोड़ गई। वह किसी तरह वापस जालंधर बस स्टैंड आई और वहीं पर रात बिताई। लड़की 10 दिनों तक भूखी-प्यासी दर-दर भटकती रही, इसी बीच वह जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर में प्रवासी महिलाओं से मिली, उनके घर भी रही, फिर अपने एक परिचित संजू को मिली, जिसने सुशील कुमार और उनकी पत्नी अभिलाषा को सारी बात बताई। इसके बाद मीडिया को सूचित किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित कर दिया गया है। जिन्होंने सारा मामला सुनकर आश्रम में रखवाने की सलाह दी है। 

लड़की ने पूछताछ दौरान बताया कि वह अपने सौतेले पिता के डर से घर वापस नहीं जाना चाहती। उसके साथ घर पर अकसर मारपीट की जाती है, इसी से दुखी होकर वह इंस्टाग्राम पर मिली अपनी सहेलियों के साथ भागी थी। गनीमत रही लड़की किसी गलत हाथों में नहीं लगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!