जालंधर DC ऑफिस का सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते काबू, मांग रहा था 20 हजार

Edited By Vaneet,Updated: 04 Oct, 2019 05:28 PM

jalandhar dc office senior assistant overcomes bribe

जालंधर के डी.सी ऑफिस में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब विजिलैंस विभाग की टीम...

जालंधर: जालंधर के डी.सी ऑफिस में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब विजिलैंस विभाग की टीम ने जालंधर की तहसील-1 के सीनियर असिस्टेंट को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। विजिलैंस विभाग ने बाकायदा इस घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई है। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक जालंधर की तहसील-1 के सीनियर असिस्टेंट का नाम राजन चौहन बताया जा रहा है जो कुछ ही सप्ताह पहले प्रमोट होकर इस पद पर बैठा था। मखदूमपुरा निवासी हेमंत कुमार ने अपने दस मरले प्लॉट की रजिस्ट्री करवाना चाहता था जिसके लिए उसको पुराने दस्तावेजों की जरूरत थी। राजन चौहान ने पुराने दस्तावेज मुहैया करवाने के लिए उससे 20 हजार रूपए की रकम मांगी थी। हेमंत कुमार की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो ने आज सुबह ट्रैप लगाया था जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के पैसे लिए उसे विजिलैंस के अधिकारियों ने दबोच लिया। इसकी पुष्टि डी.एस.पी. विजिलैंस निरंजन सिंह ने की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!