Jalandhar : डी.सी. दफ्तर में चल रही हड़ताल को लेकर नई अपडेट, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Nov, 2023 06:48 PM

jalandhar d c new regarding the ongoing strike in the office

डी.सी. दफ्तर में चल रही हड़ताल को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

जालंधर : डी.सी. दफ्तर में चल रही हड़ताल को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुरानी पैंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर डीसी दफ्तर में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल अभी खत्म होने वाली नहीं है। दरअसल हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि वे 6 दिसंबर तक इस हड़ताल को जारी रखेंगे। बता दें कि अपनी उक्त मांगों को लेकर डी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है तथा पिछले कुछ दिनों से हड़ताल लगातार जारी है। वहीं अब कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि वे हड़ताल को 6 दिसम्बर तक जारी रखेंगे। 

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि कोई भी साथी वेतन बिल न बनाए और न ही खजाना दफ्तर में लेकर आए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संघर्ष मजबूत करने के लिए राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है कि सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित होकर खजाना कार्यालय पर सड़कों पर बैठेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि कल अपने-अपने विभाग के कर्मचारी दफ्तर में हाजिरी के बाद सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे ट्रेजरी ऑफिस जालंधर पहुंचेंगे। वहां सभी विभाग मौजूद रहेंगे।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!